दीपावली || दीवाली हिंदी निबंध
दीपावली त्योहार भारत के सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्योहारों में से एक हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल यह त्योहार कार्तिक माह में आता हैं। यह त्योहार पूरे भारत में बडे़ उत्साह के साथ मनाया जाता हैं।
प्राचीन कथाओं के अनुसार, इसी दिन 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीराम,सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे थें और अयोध्या नगरी के लोगों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। इसलिए इस त्योहार को ' रोशनी का त्योहार' भी कहा जाता हैं।
दीपावली के कुछ दिन पहले ही लोग दीपावली की तैयारी करना शूरू करते हैं। हर कोई अपने घर,आंगन और दुकानों को साफ-सुथरा रखता हैं। इस अवसर पर घरों को आकर्षक रंगों से रंगाया जाता हैं। दीपावली के मौके पर हर कोई अपने लिए और बच्चों के लिए नये कपडे, कीमती सामान, रंगोली दीपक, मिठाईयाँ और साथ ही पटाखे और खिलौने खरीदते हैं। जिधर देखो उधर खुशी का माहौल देखने को मिलता हैं।
दीपावली मुख्य रूप से 5 दिनों का त्योहार हैं। दीपावली का पहला दिन 'धनतेरस' के रूप में मनाया जाता हैं। दीपावली का दुसरा दिन 'नरक चतुर्दशी' के रूप में मनाया जाता हैं। बहुत साल पहले इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत प्राप्त की थी। इसलिए इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता हैं। दीपावली का तिसरा दिन 'लक्ष्मी-कुबेर' पूजन के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती हैं और साथ ही श्रीगणेश और देवी सरस्वती की भी पूजा की जाती हैं। इस दिन बडे़ उत्साह के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाता हैं। दीपावली के चौथे दिन को 'गोवर्धन पूजा' के रूप में मनाया जाता हैं। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था और लोगों को भगवान इंद्र के क्रोध के कारण हुई भारी बारीश से बचाया था। दीपावली का पाँचवा और आखरी दिन 'भाई दूज' के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनके उज्वल भविष्य और लम्बी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं और भाई भी इस शुभ अवसर पर बहनों को उपहार देते हैं।
इसप्रकार पूरे देश में दीपावली का त्योहार बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। यह हर किसी का पसंदीदा त्योहार हैं क्योकि यह त्योहार लोगों के मन में एकता और सम्मान की भावना निर्माण करता हैं।
●तो दोस्तों, अगर आपको यह निबंध अच्छा लगा हो तो इस निबंध को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेअर करें।
◆धन्यवाद...
No comments:
Post a Comment