कोरोना वायरस पर निबंध | Covid-19 पर हिंदी निबंध
◆प्रस्तावना :-
कोरोना वायरस यह एक ऐसा वायरस हैं जिसे हम अपनी आँखो से नहीं देख सकते हैं। यह एक अतिसूक्ष्म विषाणू हैं जिसे पहले कभी देखा नहीं गया हैं। इस वायरस का संक्रमण दिसम्बर 2019 में चीन के वुहान शहर में हुआ था। देखते ही देखते यह वायरस दुनियाभर के 180 से अधिक देशों में फैल चुका हैं। इस वायरस के संक्रमण से बीमारी होती हैं उसका नाम Covid-19 (कोविद-19) रखा गया हैं। यह एक संक्रामक रोग/बीमारी हैं। 'विश्व स्वास्थ्य संगठन' (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया हैं।
आज की स्थिती में, दुनिया भर में लाखों लोग Covid-19 के संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक करने के लिए,इस पर दवा बनाने के लिए दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं।
◆Covid-19 कैसें फैलता हैं? :-
Covid-19 एक संक्रामक बीमारी होने के कारण यह तेजी से फैलती हैं। यह बीमारी कोरोना (Covid-19) संक्रमित व्यक्ती से या उसके निकट संपर्क में या उसकी खांसी या छिंक से उत्पन्न होनेवाली बूंंदों के कारण कई लोगों में बहुत तेजी से फैलती हैं।
◆लक्षण :-
इस बीमारी के लक्षण दिखने में आम लगते हैं लेकिन यह वही लक्षण हैं जो आपके जीवन को खतरे में डालते हैं। बुखार,सुखी खांसी,सांस लेने में कठ़ीनाई आदि इसके लक्षण हैं। गंभीर मामलों में यह निमोनिया, कई अंग विफलता और मृत्यू का कारण बन सकती हैं।
◆कोरोना से बचने के उपाय :-
●हम कोरोना वायरस को रोकने के लिए निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं।
●नियमित मास्क का उपयोग करना।
●साबून या सैनिटायझर से नियमित रूप से हाथ धोना।
●हाथ को बिना धोए चेहरे को बार-बार छूने से बचे।
●खांसते या छिंकते समय रुमाल का इस्तेमाल करना।
●जरूरत न होने पर सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।
●सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 2 मीटर की दूरी रखें।
◆इसप्रकार,हम अपना और अपने परिवार का ख्याल रखते हैं तो हम निश्चित रूप से खुद को और अपने परिवार को कोरोना (Covid-19) से बचा सकते हैं और Covid-19 के बढ़ते संक्रमण को रोक सकते हैं।
◆तो दोस्तों, अगर आपको यह निबंध अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेअर जरूर करें।
●धन्यवाद...
No comments:
Post a Comment