Showing posts with label गांधीजी पर निबंध. Show all posts
Showing posts with label गांधीजी पर निबंध. Show all posts

Tuesday, September 22, 2020

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

हॅलो दोस्तों, आज के इस ब्लॉगपर हम महात्मा गांधीजीपर सुंदर निबंध देखनेवाले हैं।

महात्मा गांधी

महात्मा गांधी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे।उनका जन्म 2 अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में
हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
उनकी माता का नाम पुतलीबाई था। गांधीजी के पिता पोरबंदर के दिवाण थे।सन 1883 में उनका विवाह कस्तुरबा माखनजी के साथ हुआ था।

गांधीजी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा पोरबंदर और माध्यमिक शिक्षा राजकोट में पूरी की।उसके बाद कानून की पढ़ाई करने के लिए वे इंग्लैंड चले गये।वहां उन्होने
युनिव्हर्सिटी कॉलेज,लंडन में कानून का अध्ययन किया और बैरिस्टर बन गये।

गांधीजीं ने लगभग 21 साल दक्षिण अफ्रीका में बिताएं।
वहां उन्होने अनेक संकटों का सामना किया था।वहां के अंग्रेज भारतीयों पर अन्याय करते थें। इस अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए गांधीजी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाया। भारतीय नागरिकों को उनके नागरी अधिकार देने के लिए गांधीजी ने अहिंसा मार्ग का उपयोग किया था।

गांधीजी ने अपना पूरा जीवन देशसेवा करने के लिए समर्पित किया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका अमूल्य योगदान हैं।उनके अमूल्य योगदान और हजारों स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान के कारण भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश गुलामी से आजाद हुआ।

30 जनवरी 1948 को दिल्ली में गांधीजी का निधन हुआ।नथुराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या की थी।

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

धन्यवाद...

शिक्षक दिवस पर भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय,सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तो, सबसे पहले आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | मेरा नाम हैं (--------...